Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:433 वाहन चिन्हित, 2.54 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली लंबित

    15 hours ago

    1

    0

    जालौन प्रशासन ने अवैध खनन और उपखनिजों के परिवहन पर लगाम कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 433 वाहनों को चिन्हित किया गया है। 1 अप्रैल 2025 से 29 जनवरी 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में विभागीय एम-चेक ऐप के जरिए 493 ऑनलाइन चालान जारी किए गए हैं। इन चालानों से कुल 2,54,53,960 रुपये की वसूली लंबित है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ जनपदवार प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विभिन्न जिलों से संबंधित लंबित वसूली का विवरण सामने आया। झांसी के 91 वाहनों पर 47,98,810 रुपये और जालौन के 72 वाहनों पर 38,73,000 रुपये की वसूली लंबित है। कानपुर देहात के 33 वाहनों पर 20,31,360 रुपये, इटावा के 29 पर 19,09,520 रुपये और राजस्थान के धौलपुर जिले के 26 वाहनों पर 17,61,720 रुपये की वसूली निर्धारित की गई है। इसी तरह, औरैया के 22 वाहनों पर 13,98,180 रुपये, कानपुर नगर के 21 पर 11,47,060 रुपये, मैनपुरी के 19 पर 11,47,100 रुपये, फिरोजाबाद के 16 पर 10,11,000 रुपये, एटा के 15 पर 12,93,400 रुपये और अलीगढ़ के 15 वाहनों पर 9,36,900 रुपये बकाया हैं। इसके अतिरिक्त, कन्नौज, लखनऊ के साथ-साथ बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, नागालैंड और पंजाब जैसे अन्य राज्यों के वाहनों पर भी चालान की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन वाहन स्वामियों ने निर्धारित धनराशि जमा नहीं की है, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। इसमें संबंधित जनपदों के परिवहन अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वाहनों को ब्लैकलिस्ट करना और उनके परमिट निरस्त करना शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली-2021 के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि राजस्व हानि किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, जिला खनिज अधिकारी और एआरटीओ सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में देशव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं ठप:200 करोड़ का कारोबार प्रभावित, प्रमुख बैंकों में पसरा सन्नाटा
    Next Article
    लखनऊ में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा:कुचलते हुए निकल गया पहिया, सिर फटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment