Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में देशव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं ठप:200 करोड़ का कारोबार प्रभावित, प्रमुख बैंकों में पसरा सन्नाटा

    14 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को हरदोई में देशव्यापी आम हड़ताल का व्यापक असर बैंकिंग सेवाओं पर देखा गया। बैंकों के काउंटर पर तैनात कार्मिकों और अधीनस्थ स्टाफ के सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाने के कारण जिले का बैंकिंग कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। एक अनुमान के मुताबिक, इस हड़ताल की वजह से जनपद में करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के नेतृत्व में हुई इस हड़ताल के दौरान केनरा बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक और नैनीताल बैंक में कामकाज पूरी तरह बंद रहा। हालांकि, बैंक ऑफ इंडिया में हड़ताल का आंशिक प्रभाव देखा गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं था। हड़ताली बैंककर्मियों ने यूनियन बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के 'काले श्रम कानूनों' के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन के जिला मंत्री ने हड़ताल की अभूतपूर्व सफलता का दावा करते हुए कहा कि कर्मचारियों के एकजुट होने से अधिकांश बैंकों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व अजय मेहरोत्रा, अनुज सिंह, कौशलेंद्र शुक्ला और वेदप्रकाश पांडे सहित विभिन्न बैंक पदाधिकारियों ने किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हड़ताली कर्मचारी बैंक शाखाओं को बंद कराते और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते दिखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेलेंटाइन डे का ग्रैंड सेलिब्रेशन:कहीं सूफी नाइट तो कहीं फ्री कैंडल लाइट डिनर, कपल्स के लिए खास ऑफर्स
    Next Article
    जालौन में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:433 वाहन चिन्हित, 2.54 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली लंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment