Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में बाइक से गिरी महिला की मौत:पुलिया पर झटका लगने से हुआ हादसा, पति के साथ लौट रही थी

    13 hours ago

    1

    0

    जालौन के आटा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय महिला जयदेवी की मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात उस समय हुई जब वह अपने पति राजपाल के साथ कठपुरवा गांव में एक शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रही थीं। बताया गया कि बाइक पर कुछ सामान और बैग भी रखे थे। इटौरा-कदौरा मार्ग पर कठपुरवा से कुछ दूर स्थित एक पुलिया के पास पहुंचने पर सड़क पर अचानक झटका लगा। इससे जयदेवी का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। घबराए पति राजपाल ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से जयदेवी को दूसरे वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण शनिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं। सूचना मिलने पर आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई:6 घायल, वृंदावन से गोवर्धन जा रही थी; तेज रफ्तार में मोड़ने से हादसा
    Next Article
    संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव:मेरठ में फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment