Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव:मेरठ में फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, हत्या की आशंका

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ के खरखौदा के धीरखेडा चौकी क्षेत्र के पांची गांव के जंगल में रविवार दोपहर को एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। रेलवे लाइन के समीप सरसों के खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पांची निवासी विजय उर्फ सेठी (45) पुत्र स्व. फकीर चंद शर्मा के रूप में हुई है। रविवार दोपहर जंगल में काम करने पहुंचे लोगों ने राज वर्धन त्यागी के सरसों के खेत में लगे सरसूत के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया है कि मृतक विजय अपने भाई पिंटू पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल गया था और छह माह पहले जमानत पर बाहर आया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि शव दो दिन से पेड़ पर लटका हुआ था, लेकिन किसी ने देखा नहीं। मृतक के परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में बाइक से गिरी महिला की मौत:पुलिया पर झटका लगने से हुआ हादसा, पति के साथ लौट रही थी
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर डीएम अविनाश सिंह ने संभाली व्यवस्थाएं:अलखनाथ मंदिर में पत्नी संग किया जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment