Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में चलते हार्वेस्टर में लगी आग, VIDEO:गेहूं कटाई के दौरान मशीन जलकर खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान

    7 hours ago

    1

    0

    जालौन में गेहूं की कटाई के दौरान एक चलती हार्वेस्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे खेत में मौजूद किसानों और मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना किसान रोहित सेंगर के खेत की है, जहां गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक हार्वेस्टर से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में मशीन आग की लपटों में घिर गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए हार्वेस्टर चालक सौरभ परिहार ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी हार्वेस्टर जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पर काबू पाना मुश्किल हो चुका था और भारी नुकसान हो गया। इस घटना ने क्षेत्र के किसानों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। गौरतलब है कि इन दिनों किसान पहले ही ओलावृष्टि, तेज आंधी-बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में हार्वेस्टर में आग लगने की इस घटना ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार संकट झेल रहे किसानों को राहत कब मिलेगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी:नगर निगम में 6 सूत्रीय मांगों, बकाया भुगतान पर प्रदर्शन
    Next Article
    दरोगा ने शादी नहीं की तो जान दे दूंगी:गोरखपुर में टॉवर पर चढ़ी गाजीपुर की युवती, बोली- मुझे धोखा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment