Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवक को चप्पलों से पीटा:बाइक टकराने पर विवाद, जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में आवास विकास के केसा चौराहा पर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक युवक को चप्पलों से पीटने का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब आठ बजे केसा चौराहे के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने दूसरे युवक को चप्पल उतारकर पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस पहुंची, मौके पर नहीं मिला कोई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि दोनों पक्ष कल्याणपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। किसी को चोट नहीं आई और दोनों युवक शराब के नशे में थे। मारपीट के बाद दोनों पक्ष मौके से चले गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला और न ही किसी ने तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अटल नगर में बजट फ्लैट का मौका:18 अप्रैल से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन, 630 घरों पर लॉटरी
    Next Article
    रामपुर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:फर्जी कंपनियों का नेटवर्क उजागर, लैपटॉप-सिम बरामद; जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment