Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:डीएम-एसपी की निगरानी में तीन दिवसीय परीक्षा सकुशल पूरी हुई

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिला प्रशासन की सतर्कता और सुदृढ़ प्रबंधन के कारण परीक्षा के दौरान कहीं से भी अव्यवस्था या गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की। दोनों अधिकारियों ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, सनातन धर्म इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से प्रत्येक गतिविधि पर निरंतर निगरानी रखने को भी कहा, ताकि नकल या किसी भी अनुचित गतिविधि की संभावना को समाप्त किया जा सके। परीक्षा के अंतिम दिन भी अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। प्रथम पाली में 3408 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2552 उपस्थित हुए, जबकि 856 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 3408 अभ्यर्थियों में से 2578 ने परीक्षा दी और 830 अनुपस्थित रहे। जनपद के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के उच्च मानकों का पालन किया गया। पुलिस बल की प्रभावी तैनाती, प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता और सुव्यवस्थित प्रबंधन के कारण पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के समन्वित प्रयासों की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोशाला में 25 गोवंश कम मिले, जिलाधिकारी नाराज:औरैया के सिखरना अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
    Next Article
    युवती की मौत...भाई ने पति-सास पर हत्या का आरोप लगाया:एक महीने पहले सीढ़ियों से गिरने का मामला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment