Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में इंदिरा स्टेडियम का स्विमिंग पूल तैयार:मई के पहले सप्ताह से खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के मुख्यालय उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम का तरणताल (स्विमिंग पूल) अब पूरी तरह तैयार होकर खिलाड़ियों और आमजन के लिए खुलने की अंतिम चरण में पहुंच गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस तरणताल का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो चुका है और वर्तमान में इसकी तकनीकी टेस्टिंग व अंतिम तैयारियां तेजी से जारी हैं। संभावना है कि मई के प्रथम सप्ताह से इसे औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तरणताल परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। यह परियोजना मा० जल शक्ति मंत्री की निधि से संचालित की गई है, जिसके तहत तरणताल को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि उद्घाटन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह संतोषजनक सुनिश्चित की जा सकें। तरणताल परिसर में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें सुगम आवागमन के लिए पाथवे निर्माण, स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शौचालयों का उन्नयन, सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाउंड्रीवाल का सुदृढ़ीकरण, खिलाड़ियों के लिए शेड निर्माण, टाइल्स का नवीनीकरण, आकर्षक रंगाई-पुताई तथा संपूर्ण परिसर का रेनोवेशन शामिल है। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद तरणताल अब आधुनिक, स्वच्छ और सुविधाजनक रूप में तैयार नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि तरणताल शुरू होने से जनपद के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी और तैराकी जैसी विधाओं में स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस दिशा में और योजनाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा स्टेडियम का यह उन्नयन न केवल खिलाड़ियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, बल्कि जनपद में खेल संस्कृति को भी नई दिशा और गति देगा। इससे युवा पीढ़ी को बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होंगे, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक बनेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह तथा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में सीडीओ ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की:अधिकारियों को जल, चारा, भूसा उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
    Next Article
    पुतला दहन के दौरान भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसी:बहराइच में सपा प्रमुख का पुतला जलाते समय मुंह जला, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment