Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में महिला की संदिग्ध हालत में मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, कमरे में लटका मिला था शव

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरसी गांव में मंगलवार देर रात एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चौरसी निवासी संतोषी ने अपने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई उदयभान, जो कदौरा क्षेत्र के करमचंदपुर गांव से उरई पहुंचे थे, उन्होंने आरोप लगाया कि संतोषी की हत्या उसके ससुराल पक्ष द्वारा की गई है। उनका कहना है कि साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटकाया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही मामले की जांच बताया जा रहा है कि मृतका का पति नितेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। संतोषी अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 घंटे सर्जरी, उज्बेकिस्तान की बच्ची को मिला नया जीवन:नोएडा के अस्पताल में हुई सर्जरी, डॉक्टरों ने कम की आंखों के बीच की दूरी
    Next Article
    मुख्य विकास अधिकारी ने किया संचारी अभियान गोष्ठी का आयोजन:सोनभद्र में जागरूकता फैलाने के लिए 11 विभाग मिलकर करेंगे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment