Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में ओलावृष्टि से फसलें तबाह:बसपा ने मुख्यमंत्री से तत्काल मुआवजे की मांग की, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

    16 hours ago

    1

    0

    जनपद जालौन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर आई। जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग उठाई। जल्द से जल्द किसानों को राहत उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और जल्द से जल्द किसानों को राहत देने के लिए देवी आपदा राहत कोष से धनराशि दिए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते दो दिनों में हुई भीषण ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। रबी की तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को कुठौंद, रामपुरा और माधौगढ़ क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। इसके बाद 5 अप्रैल को कोंच तहसील सहित जिले के अन्य इलाकों में भी ओलावृष्टि का असर देखने को मिला, जिससे व्यापक स्तर पर फसलें नष्ट हो गईं। उन्होंने कहा कि गेहूं, चना जैसी रबी की मुख्य फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं, वहीं कई स्थानों पर गर्मी की फसल की बुवाई भी प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी और कटी फसलें जमीन पर बिछ जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया बसपा नेताओं ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही फसल बीमा योजनाओं के तहत लंबित भुगतान भी जल्द से जल्द कराने की मांग की गई। बसपा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकुंभ में मिली थी ‘जगद्गुरु रामानन्दाचार्य’ की उपाधि:स्वामी सतिशाचार्य ने कुटुंब प्रबंधन’ से समाज को जोड़ने की पहल की
    Next Article
    आंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुटी सपा:बूथ स्तर तक मनाने की बनी रणनीति; लखनऊ में हुई अहम बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment