Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज व कल बारिश व ओलावृष्टि की संभावना:आठ अप्रैल के बाद मौसम होगा साफ, लगातार बढेंगे तापमान

    1 hour ago

    2

    0

    शहर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 और 8 अप्रैल को तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ प्री-मानसून बादल सक्रिय होंगे। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। तेज धूप ने कराया गर्मी का एहसास सोमवार को दिन में तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। सूरज की तीखी किरणों के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि बीते दो दिनों की बारिश का असर अभी भी बना हुआ है। सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। तापमान में गिरावट के कारण रात के समय हल्की ठंड का एहसास भी लोगों को हुआ। आठ अप्रैल के बाद बढ़ेगा तापमान मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 8 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। हालांकि शनिवार व रविवार को हुई बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत दी है। बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 01 अप्रैल 18.6 35.8 02 अप्रैल 19.4 37.8 03 अप्रैल 22.4 35.8 04 अप्रैल 20.4 36.0 05 अप्रैल 16.6 34.0 06 अप्रैल 15.8 32.2 (सोर्स - सीएसए मौसम विभाग) मौसम पूर्वानुमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 07 अप्रैल 17.0 33.0 08 अप्रैल 15.0 28.0 09 अप्रैल 17.0 32.0 10 अप्रैल 18.0 33.0 11 अप्रैल 19.0 35.0 (सोर्स - आईएमडी)
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU का म्यूजिक डिपार्टमेंट साउंड रिकार्डिंग में देगा सर्टिफिकेट:बैचलर में जुड़े वायलिन और सितार, एडमिशन शुरु, कराएं रजिस्ट्रेशन
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 715.68 करोड़ अप्रूव:37.5 प्रतिशत अंशधारिता के सापेक्ष अब तक दिए 5688 करोड़, जल्द उड़ेंगी कामर्शियल फ्लाइट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment