Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में 'रन फॉर एंपावरमेंट' का आयोजन:मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा-स्वावलंबन का संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-05 (2) के अंतर्गत जालौन के जिला मुख्यालय उरई में ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक आयोजित इस जागरूकता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं दौड़ में प्रतिभाग कर समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है और युवाओं को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मिशन शक्ति को महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि जनपद में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हेल्पलाइन, जागरूकता अभियान एवं सतत निगरानी के माध्यम से सुरक्षित वातावरण बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही। ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ के माध्यम से जनपद में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हुआ, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी प्रयास साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में एनएच हाईवे पर ई-रिक्शा पलटा:ढेबरूवा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग:2012-2017 की खबरों की कटिंग लगाई, लिखा- ल्यारी राज नहीं भूलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment