Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सीएमओ भवन निर्माण का निरीक्षण:डीएम ने गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद मुख्यालय पर निर्माणाधीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) एवं अधीनस्थ कार्यालय भवन परियोजना का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को 30 जून 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने और गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस, उत्तर प्रदेश जल निगम, झांसी को निर्देशित किया कि लगभग 391.77 लाख रुपये की लागत से संचालित इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य स्वीकृत ड्राइंग और तकनीकी मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए तथा कार्य की गति बढ़ाई जाए। पाण्डेय ने भवन के फिनिशिंग कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतिम चरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कार्य की प्रगति पर नजर बनाए रखने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान कुछ तकनीकी खामियां सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मुख्य गेट के ऊपर बनाए गए छज्जे को स्वीकृत ड्राइंग के अनुरूप न पाए जाने पर उसे तोड़कर पुनः मानक के अनुसार निर्माण कराने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, भवन के बाईं ओर प्रस्तावित गैरेज को अनुपयुक्त बताते हुए उसे अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि यह परियोजना जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की सतत मॉनिटरिंग करते हुए इसे समय से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर सीडीओ केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में नन्हे क्रिकेटरों के लिए बड़ा मौका:जल्द ही अंडर-12 ‘सिग्मा ग्रिपलॉक ट्रॉफी’ होगी, 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू
    Next Article
    बाराबंकी सीट से विधायक धर्मराज यादव को जनता ने नकारा:भाजपा से राकेश वर्मा, बसपा से नईम सिद्दीकी; जानिए कौन सी पार्टी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment