Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त:शिकायतों का हो समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन तहसील माधौगढ़ के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को टीम बनाकर उसी दिन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले का निष्पक्ष व संवेदनशील तरीके से समाधान किया जाए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम हसुपुरा निवासी मुन्ना लाल पुत्र काशी प्रसाद की लंबे समय से लंबित खतौनी त्रुटि का मामला सामने आया, जिसे जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर ही हल करवा दिया। समस्या के समाधान के बाद फरियादी के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलकती नजर आई। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारित मामलों की सूचना समय से संबंधित फरियादियों को उपलब्ध कराई जाए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए डीएम ने गौशालाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गौशाला में पर्याप्त भूसा, हरा चारा एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कम से कम 10 कुंतल भूसा रिजर्व रखा जाए। साथ ही जनपद से बाहर भूसे की निकासी पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा पेयजल और बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पूर्व से ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार
    Next Article
    मिशन शक्ति फेज 5: महिला बाइक रैली का आयोजन:रायबरेली में ASP संजीव सिन्हा ने पुलिस लाइन से दिखाई हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment