Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में ट्रक की चपेट में आई महिला:मानसिक बीमारी से पीड़ित, इलाज के दौरान मौत

    9 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक मानसिक रूप से बीमार महिला ट्रक की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान डकोर कस्बा निवासी 45 वर्षीय ममता पत्नी हरिश्चंद्र पांचाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह काफी समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और अक्सर घर से बाहर निकल जाती थीं। मंगलवार को भी वह घर से निकलकर उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंच गई थीं। मंगलवार देर शाम वह अचानक सड़क पर आ गईं और एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर महिला के पति हरिश्चंद्र पांचाल और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। उनके पुत्र अमित और अन्य परिजन इस घटना से आहत हैं। घटना की सूचना मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने उपनिरीक्षक को घटनास्थल पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थीं। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में शादी के कार्ड बांटने गए दो दोस्त घायल:कार-बाइक की भिंडत में हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में शंखनाद:काशी के गंगा घाट पर शिष्यों संग जुटे सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment