Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह:मेरठ में नन्हे विद्यार्थियों द्वारा किया गया वेलकम डांस बना आकर्षण का केंद्र

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के किंडरगार्टन विंग में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ की लोकपाल अंशु त्यागी उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक वेलकम डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न टाइटल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इनमें मिस ऑल राउंडर भूमिका रस्तोगी, मिस्टर ऑल राउंडर अक्ष, मिस्टर मैनर्स अपूर्व, मैन्ड मैडन कैडेंस, गुड स्मार्टियन अनन्या और सुमेर, बेस्ट ड्रेस्ड वृषांक, बेस्ट परफॉर्मेंस हर्षिता और अब्दुल, अमेजिंग आर्टिस्ट नवजोत सिंह, लर्निंग लवर अर्शिका मीणा तथा सुपर रीडर अद्विक सिंह शामिल रहे। इसके साथ- साथ बच्चों के अभिभावकों को भी उनके सहयोग और सहभागिता के लिए विभिन्न आकर्षक टाइटल्स से सम्मानित किया गया। इनमें मोस्ट कोऑपरेटिव पेरेंट्स, मोस्ट अटेंटिव पेरेंट, मोस्ट सपोर्टिव पेरेंट और मोस्ट डेडिकेटेड पेरेंट्स के पुरस्कार शामिल रहे। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान यूकेजी के सभी विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिमोना जैन ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों को बच्चों और विद्यालय के प्रति सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि अंशु त्यागी ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने की सलाह दी और उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म; हाथ की नसें कटी थीं; पास में जहर की पुड़िया पड़ी थी
    Next Article
    रायबरेली में गैस सिलेंडर को लेकर रात को लगी लाइन:पुलिस निगरानी में हो रहा वितरण, लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment