Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल पर जहर देने का आरोप लगाया, पति-पत्नी विवाद के बीच हुई घटना

    4 hours ago

    2

    0

    जालौन के एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर में 28 वर्षीय युवक अनिल अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर अनिल को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अनिल अहिरवार पुत्र रामबाबू मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वर्ष 2019 में उसकी शादी उरई कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी क्रांति से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 5 वर्षीय पुत्र और लगभग ढाई साल की पुत्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जो न्यायालय तक पहुंच गया था। बुधवार शाम अनिल अपने गांव हरदोई गुर्जर से निकला था। देर रात वह अपनी ससुराल इंदिरा नगर में घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ससुराल पक्ष के लोग उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता रामबाबू और अन्य परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर अनिल को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक गांव से ही जहर खाकर आया था। ससुराल पहुंचने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष उसे अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरमीडिएट की नंदिनी सेकेंड और सुरभि तीसरे स्थान पर:सर्वोदय जनकल्याण इंटर कालेज की छात्राओं ने मारी बाजी, यूपी में किया दोनों ने टॉप
    Next Article
    मैनपुरी के भोगांव में करंट लगने से युवक की मौत:घर के पास लगे विद्युत पोल के चपेट में आया, मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment