Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:घर में विवाद के बाद खेत की ओर गया, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सिरसाकलार थाना क्षेत्र के निपनिया गांव की है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निपनिया गांव निवासी 24 वर्षीय रामचंद शनिवार को घर में हुए विवाद के बाद खेत की ओर चला गया था। इसी दौरान उसने खेत में गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक रामचंद के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन करते हुए परिजन खेत पहुंचे तो रामचंद फंदे पर लटका मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिरसाकलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फसल खराब होने से परेशान था युवक मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि रामचंद फसल खराब होने को लेकर काफी परेशान था। वहीं, सिरसाकलार थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि घर में हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग पहले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में प्रधान और अन्य लोगों के समझाने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 3 साल के मासूम को डेंगू:75 वर्ष के बुजुर्ग को स्वाइन-फ्लू, बदलते मौसम में संक्रमण के मरीज बढ़े, मच्छर दे रहे बीमारी
    Next Article
    आगरा में UGC का विरोध, 20 दिन में तीन प्रदर्शन:1500 युवा 200 ट्रैक्टर लेकर निकले; एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने जेसीबी-हाइड्रा से रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment