Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को सोनभद्र से विदाई:कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना की

    8 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को उनके स्थानांतरण पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई दी गई। उन्हें जनपद सोनभद्र से विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। मेहनती और ईमानदार अधिकारियों के स्थानांतरण पर विदाई देते समय मन भावुक हो जाता है। उन्होंने सोनभद्र में अपने अंतिम कार्य दिवस को यादगार बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि जनपद में आने के दिन से मिला सहयोग हमेशा याद रहेगा। सिंह ने प्रशासनिक कार्यों को समयबद्धता से करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे किसी अधिकारी या कर्मचारी पर मानसिक दबाव नहीं होता और वे बेहतर ढंग से काम कर पाते हैं। शासकीय कार्यों में पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद में किए गए सराहनीय कार्यों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने सोनभद्र जिले में लगभग 1 वर्ष 10 महीने तक अविस्मरणीय सेवा दी। उन्होंने बताया कि जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनसे कार्य करने की शैली और जटिल समस्याओं का सहजता से समाधान करना सीखा है। उन्होंने जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में किए गए सराहनीय कार्यों से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, जिला कृषि अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिख सामाजिक न्याय यात्रा लखीमपुर पहुंची:पीडीए में सिख भागीदारी बढ़ाने और लंबित मांगें उठाईं
    Next Article
    मऊ में MSME इकाइयों को 50% तक अनुदान:तकनीकी उन्नयन योजना के तहत 5 लाख रुपए तक की सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment