Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने बाढ़-लू तैयारियों की समीक्षा की:विभागों को समन्वय से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप और हीटवेव (लू) संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बाढ़ से बचाव और लू से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एक समग्र बाढ़ प्रबंधन योजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने जनपद की भौगोलिक स्थिति और बाढ़ की ऐतिहासिक प्रवृत्ति का आकलन करते हुए नदी तटों, तटबंधों और जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर पूर्व तैयारी करने को कहा। तटबंधों की मरम्मत, जल निकासी चैनलों की सफाई और सिल्ट हटाने जैसे कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए। संसाधनों (भौतिक और मानव दोनों) तथा उपकरणों की सूची को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक बाढ़ प्रभावित गांव के स्थानीय जोखिमों, प्राथमिक संपर्क व निकासी मार्गों की सूची, साथ ही प्रधान, आशा, एएनएम, कोटेदार, लेखपाल और पंचायत सचिव की अद्यतन सूची तैयार कर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने को कहा गया। ड्रेनेज की सफाई, कचरा प्रबंधन और महामारी नियंत्रण की तैयारियों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। मच्छरों और वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रत्येक 25 व्यक्तियों पर एक शौचालय की व्यवस्था करने को कहा गया, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय और स्नानघर हों तथा उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। लू से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्याऊ लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल आपूर्ति की जांच करने और नगर निगम, नगर पालिका/पंचायत को सभी सार्वजनिक स्थानों पर शीतल जल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बिजली आपूर्ति नियमित रूप से संचालित रखने पर भी जोर दिया गया। लू से बचाव के लिए जनता को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। इसमें घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा और छाते का प्रयोग करना, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनना और कड़ी धूप से बचना शामिल है। पर्याप्त मात्रा में तरल पेय पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, नमक-चीनी का घोल, नींबू पानी और आम के पने का सेवन करने की सलाह दी गई। प्यास न लगने पर भी बार-बार पानी पीने और निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस घोल का प्रयोग करने को कहा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    IPL- राजस्थान-पंजाब के बीच मुकाबला आज:फैंस का पहुंचना शुरू, बरनाला की फैमिली बोली- सरपंच कमाल करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment