Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के मुण्डेरा चंद्र लमरहिया टोला में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपनी बेटी के ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान 36 वर्षीय प्रियंका सिंह के रूप में हुई है, जो जयश्री सिंह की पत्नी थीं। वह मुण्डेरा चंद्र लमरहिया टोला की निवासी थीं और मूल रूप से कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री टोला की रहने वाली थीं। उनके पिता छोटेलाल सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में प्रियंका की शादी जयश्री सिंह के साथ की थी। परिजनों के अनुसार, प्रियंका तीन बहनों में दूसरी थीं। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष का आरोप है कि पति, सास और ननद अक्सर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। इस संबंध में कई बार शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को प्रियंका की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति, सास और ननद पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। मृतका के परिवार में उनकी बहन सोनम और भाई रवि सिंह सहित अन्य सदस्य हैं। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर महुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महुआडीह थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज नगर निगम में 8 हजार नई भर्ती की मांग:कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी, वेतन-बोनस का मुद्दा
    Next Article
    जिलाधिकारी ने बाढ़-लू तैयारियों की समीक्षा की:विभागों को समन्वय से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment