Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालंधर- डेढ़ मिनट में PM को बांधी शाही पगड़ी:मोदी ने सनप्रीत से कहा- पिछली बार से बेहतर बांधना, फिर शीशा देखकर मुस्कुराए

    17 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जालंधर दौरे के दौरान हरे रंग की पगड़ी शहर के सनप्रीत सिंह ने बांधी। सनप्रीत ने पीएम मोदी को तीसरी बार पगड़ी पहनाई है। 17 जुलाई को सनप्रीत को प्रधानमंत्री के लिए हरे रंग की सेमी पटियाला शाही पगड़ी सजाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने महज डेढ़ मिनट में प्रधानमंत्री की पगड़ी सजा दी। सनप्रीत के अनुसार, पगड़ी सजाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा था पिछली बार की तुलना में इस बार और बेहतर पगड़ी सजानी है। सनप्रीत ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वे प्रधानमंत्री से बातचीत करें, लेकिन पगड़ी सजाने पर पूरा ध्यान होने के कारण वे ज्यादा बात नहीं कर पाए। सनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की पगड़ी सजाना उनके लिए गर्व भरा और एक यादगार अनुभव रहा। पीएम और सनप्रीत के बीच क्या बातचीत हुई, विस्तार से पढ़िए… पगड़ी बांधने की फीस नहीं बताई पगड़ी बांधने के लिए पार्टी ने कितने पैसे दिए, इसके बारे में सनप्रीत ने डिसक्लोज नहीं किया। इतना कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें PM को पगड़ी बांधने का मौका मिला। उन्होंने पगड़ी बांधने के लिए कोई प्रैक्टिस नहीं की। वह पहले भी पीएम को पगड़ी बांध चुके थे, इसलिए मन में यही था कि ठीक से पगड़ी बंध जाए। इससे भी ज्यादा ये कि पीएम को बंधी हुई पगड़ी पसंद आ जाए। पगड़ी बंधने के बाद पीएम 1 मिनट के लिए भी नहीं रुके और सीधा स्टेज की तरफ रवाना हो गए। 5 साल से युवाओं को पगड़ी बांधना सिखा रहे सनप्रीत जालंधर में वेडिंग नाम से अकेडमी चलाते हैं और युवकों को पगड़ी बांधना सिखाते हैं। पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से वो प्रोफेशनली पगड़ी बांधने और सिखाने का काम कर रहे हैं। --------------- ये खबरें भी खबरें PM मोदी बोले- AAP सरकार की कर्ज पर मौज, कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना, अकाली अपनी उलझन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 जुलाई) को जालंधर रैली में कहा- पंजाब में कट्‌टर बेईमान पार्टी (AAP) की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस पार्टी ने किसानों और बहन-बेटियों के साथ धोखा किया है। लॉ एंड ऑर्डर के ये हालात हैं कि कब कहां गैंगवार हो जाए, कहां किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांधा:डंडों से पिटवाया, बाणा पहनने पर रोक लगाई; बुड्‌ढा दल ने दी धार्मिक सजा
    Next Article
    शादीशुदा होकर लिव-इन में गए तो 5 साल की जेल:सीएम ने क्यों कहा- राम एक शादी करेगा तो रहीम चार क्यों'; MP में UCC से क्या बदलेगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment