Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम में बीवी बहक न जाए, इसलिए मार डाला:जिम ट्रेनर्स के रोमांस के किस्से परेशान करते थे; मुरादाबाद में कारोबारी का कबूलनामा

    2 hours ago

    1

    0

    'आए दिन जिम ट्रेनरों के किस्से सामने आ रहे हैं। कहीं जिम ट्रेनर के साथ अफेयर में पड़ी महिला ने पति को मरवा दिया, तो कहीं जिम ट्रेनर के इश्क में महिला घर-परिवार छोड़कर चली गई। ऐसी कहानियों से मैं अपनी पत्नी को लेकर इनसिक्योर फील करने लगा था। मुझे डर था कि कहीं मेरी पत्नी के साथ भी कोई ऐसी अनहोनी न हो जाए। मैं उसे जिम जाने से रोकता था। मैंने उसे प्यार से समझाया। डराया धमकाया भी, लेकिन वो नहीं मानी। इससे मेरा शक गहराने लगा। आखिरकार मेरे हाथों मेरी बीवी का कत्ल हो गया। मैं उसे मारना नहीं चाहता था।' यह कहना है मुरादाबाद के स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता का। उसनेने 22 अप्रैल (बुधवार) को अपनी पत्नी पूनम गुप्ता की हत्या कर दी। पुलिस ने 23 अप्रैल (गुरुवार) को शोभित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने घटना की वजह और वारदात के हालात को लेकर कई बातें बताईं। पढ़िए हत्या की पूरी कहानी… पहले पूरा मामला जानिए… 10 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी को बेहद प्यार करता था शोभित मुरादाबाद में डबल फाटक टावर वाली गली में रहने वाले शोभित गुप्ता का स्क्रैप कारोबार है। डबल फाटक एरिया में ही उसकी दुकान है। शोभित की शादी करीब 10 साल पहले रामपुर में बेलदारान में रहने वाली पूनम गुप्ता से हुई थी। शोभित और पूनम की 7 साल की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है। परिवार के लोगों का कहना है कि शोभित पत्नी पूनम से बेहद प्यार करता था। बस उसे उसके जिम जाने का ऐतराज था। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होती थी। इसी के चलते शोभित ने 22 अप्रैल को दुकान का शटर खोलने वाले लोहे के हैंडल से पूनम का सिर कूच दिया। शोभित बोला- मैं समझा रहा था, वो जिम जाना बंद नहीं कर रही थी शोभित गुप्ता ने बताया- बुधवार सुबह बेटी को स्कूल भेजने के बाद पूनम जिम चली गई। सुबह करीब 10 बजे वह जिम से लौटी। इस दौरान मैं दुकान जाने के लिए पूनम के घर लौटने का इंतजार कर रहा था। मुझे पूनम का रोज सुबह जिम जाना और आए दिन आने में लेट होना पसंद नहीं था। मैंने पूनम से कहा कि मुझे दुकान जाने में देर हो जाती है। तुम जिम मत जाया करो। इसी बात को लेकर फिर से हम दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पूनम ने जिम जाना बंद करने से साफ इनकार कर दिया। यह बात मुझे बेहद बुरी लगी। मुझे गुस्सा आ गया। मैंने दुकान का शटर खोलने वाले लोहे के हैंडल से पत्नी पूनम पर हमला कर दिया। उसके सिर पर कई वार किए। इससे पूनम खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर पड़ी और वहीं दम तोड़ दिया। लाश बेड पर रखी और शाम होने का वेट करता रहा शोभित ने बताया- पत्नी की मौत के बाद मैं डर गया। मुझे कुछ समझ में नहीं आया। पहले तो मैं घर छोड़कर भागने वाला था। लेकिन, फिर अकेली बेटी का ख्याल आया तो रुक गया। मैंने इस हत्या को हादसे की शक्ल देने की कोशिश की। लाश को उठाकर बेड पर डाल दिया। इसके बाद शाम होने का इंतजार करता रहा। शाम करीब 6 बजे एंबुलेंस और डॉयल 112 को सूचना दी कि मेरी पत्नी गिरकर जख्मी हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की, तो कुछ ही देर में शोभित का झूठ पकड़ में आ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, तो घटना की सच्चाई उजागर हो गई। पुलिस ने पूनम के भाई और मायकेवालों को सूचना दी। पूनम के भाई की शिकायत पर पुलिस ने शोभित गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बोला-आए दिन के किस्सों ने मुझे डरा दिया था पुलिस ने शोभित गुप्ता से लंबी पूछताछ की। शोभित ने पुलिस को बताया कि जिम संचालकों और ट्रेनर्स के महिलाओं के साथ आए दिन रोमांस के किस्सों ने डरा दिया था। वह पत्नी के जिम जाने से नफरत करने लगा था। उसकी पत्नी का किसी के साथ कोई रिश्ता नहीं था। उसे पत्नी के चरित्र को लेकर कोई संदेह भी नहीं था। लेकिन, उसे लगता था कि जिम जाना महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। वहां ट्रेनर्स महिलाओं को अच्छी नजर से नहीं देखते। उन्हें बहकाने और बरगलाने की कोशिशें करते हैं। ऐसे में ये डर था कि कहीं उसकी पत्नी भी ऐसे ही किसी चक्कर में न पड़ जाए। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पत्नी के हत्यारोपी स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया शटर खोलने वाला लोहे का हत्था भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मां और भाई को सरियों से सिर कूचकर मार डाला, मुरादाबाद में पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया मुरादाबाद में एक युवती ने अपनी मां और भाई को सरियों और पशुओं के खूंटे से सिर कूचकर मार डाला। घटना मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव की है। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी उम्र करीब 23 साल है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार बनी तो सपा कैसे 300 यूनिट फ्री बिजली देगी:सालाना 82 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा, यह यूपी के टॉप-10 विभागों के बजट से ज्यादा
    Next Article
    बंदूक प्रेमियों से IAS अफसर परेशान:तंत्र-मंत्र के चक्कर में अखिलेश के मिश्राजी, SP साहब 11 टांके लगवाकर ऑफिस पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment