Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम में ट्रिपल मर्डर के बाद का VIDEO:तीनों के सिर से निकल रहा था खून, 2 शव जमीन पर और 1 दीवार से टिका था

    2 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में ट्रिपल मर्डर मामले में एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिम के अंदर तीनों युवकों पर किस तरह ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। एक युवक को तो बेंच से उठने तक का मौका नहीं मिला। वीडियो में अमरदीप, आकाश और मनीष पर बेहद करीब से लगातार फायरिंग होती दिख रही है। हमलावरों ने इतनी तेजी से गोलियां चलाईं कि तीनों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। इस दौरान जिम के अंदर तीन युवक मृत अवस्था में पड़े है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 युवक जमीन पर पड़े है। दोनों के सिर और मुंह से खून निकल रहा है। वहीं एक युवक जिम में दीवार टेका हुआ है। स्ट्रॉइड और शराब के नशे में था मुख्य आरोपी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी जीतू सैनी जिम करने का शौकीन है और स्ट्रॉइड लेने का आदी बताया जा रहा है। घटना के समय वह कथित तौर पर शराब के नशे में भी था। बताया गया कि पहले झगड़ा खत्म हो चुका था और पीड़ित जिम के अंदर सामान्य रूप से बैठे थे, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचा और हमला कर दिया। लाइसेंसी और अवैध हथियारों का इस्तेमाल जांच में सामने आया है कि वारदात में एक लाइसेंसी पिस्टल के साथ 3-4 अवैध पिस्टलों का भी इस्तेमाल किया गया। करीब 10 से 15 मिनट तक 40-50 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर के दो और आरोपियों को पुलिस ने पैरों में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपियों की निशानदेही पर जिम के सीसीटीवी का डीवीआर और दोनों असलहे भी बरामद कर लिए गए हैं। मुख्य आरोपी समेत 5 अन्य फरार 25 अप्रैल को बर्थडे पार्टी में मुंह पर केक लगाने पर बर्थडे बॉय जीतू सैनी ने दोस्तों के साथ मिलकर भाजपा नेता के 2 भाइयों और भतीजे की हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक पांच आरोपियों मयंक सैनी, रिंकू सैनी, रुपेश सैनी, नरेश सैनी, भारत सैनी को अरेस्ट कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी सहित 5 अन्य फरार हैं। पूरा मामला जानिए… बुलंदशहर के खुर्जा नगर वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि जीतू का शनिवार (25 अप्रैल) को बर्थडे था। उसने पार्टी में दोस्तों को बुलाया था। मेरा भाई मनीष सैनी (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे अमरदीप सैनी (32) पार्टी में शामिल होने गए थे। चश्मदीदों से पूछताछ में पता चला कि चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मेरे भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। भाई के दोस्त और जिम संचालक रूपेश सैनी ने मुझे फोन कर घटना की सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों शवों को कड़ी सुरक्षा में घर लाया गया। शाम करीब 6 बजे तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी जीतू ने मयंक के तमंचे से फायरिंग की। वारदात के बाद वे CCTV का डीवीआर अपने साथ लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने जीतू-मयंक समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे, अनुराग ठाकुर के PA को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए विवेक मौर्य के नाम शामिल हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गलत दिशा से आई बोलेरो ने अर्टिगा में मारी टक्कर:जालौन हाईवे पर दो युवक गंभीर घायल, झांसी से घर लौट रहे थे
    Next Article
    प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया:प्रतापगढ़ में भी दिखा उत्साह, अब 6-7 घंटे में मेरठ का सफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment