Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम्बाब्वे ने लगातार दूसरे वर्ल्ड चैंपियन को हराया:ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी, अब 26 फरवरी को भारत से मुकाबला

    19 hours ago

    1

    0

    जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दी है। उसने गुरुवार के दूसरे मैच में 2014 की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। टीम ने 13 फरवरी को 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया था। टीम अब 26 फरवरी को सुपर-8 में भारतीय टीम से खेलेगी। जिम्बाब्वे ICC रैंकिंग में 11वें नंबर पर है। 179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनर ब्रायन बेनेट ने महीश तीक्षणा की बॉल पर चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 48 बॉल पर नाबाद 63 रन बनाए। बेनेट ने 8 चौके लगाए। उनके अलावा, कप्तान सिकंदर रजा ने 45 और तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रन का योगदान दिया। दशुन हेमंथा ने 2 विकेट झटके। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर पथुम निसांका ने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। जबकि पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट रायन बर्ल के खाते में आया। मैच का स्कोरकार्ड… निसांका की फिफ्टी काम न आई श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। इस पारी में 8 चौके शामिल रहे। लेकिन, निसांका की पारी के बावजूद उनकी टीम हार गई। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर,ब्लेसिंग मुजरबानी। ------------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस:आरोपी दीपक शर्मा को ₹15 लाख का लालच दिया गया, पूछताछ में बताया-घर के बाहर गोलियां चलाने था काम
    Next Article
    भारतीय विमेंस टीम 17 रन से दूसरा टी-20 हारी:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 रन के अंदर 6 विकेट गंवाए; सीरीज 1-1 से बराबरी पर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment