Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू- आर्मी अफसर की पत्नी ने जासूसी की, FIR दर्ज:चीनी नागरिक से कनेक्शन, चैटजीपीटी से नोट्स बनाए; UN में इंटर्नशिप कर चुकी

    15 hours ago

    1

    0

    जम्मू में एक आर्मी अफसर की पत्नी के खिलाफ जासूसी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे AI टूल्स की मदद से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील विषयों पर नोट्स तैयार किए थे। आरोप है कि ये पेपर चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के लिए तैयार किए गए थे। महिला तेलंगाना की रहने वाली और काफी पढ़ी-लिखी है। उसने 2023 में संयुक्त राष्ट्र (UN) में IT इंटर्नशिप की थी और फिलहाल फ्रीलांस रिसर्चर के तौर पर काम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, उसे सुरक्षा, रक्षा और भू-राजनीति से जुड़े विषयों पर पेपर तैयार करने का काम दिया गया था। इनमें LoC की स्थिति, अरुणाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और ड्रोन की तैनाती जैसे विषय शामिल थे। 14 अक्टूबर को खुफिया एजेंसी ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा 14 अक्टूबर को खुफिया एजेंसी और पुलिस की जॉइंट टीम ने महिला को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर रोका। वह पठानकोट जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाली थी। पूछताछ के लिए उसे पास के सैन्य स्टेशन ले जाया गया। उसका मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि उसे अभी अरेस्ट नहीं किया गया है। 2023 में मेजर से शादी की, 2022 में UN में इंटर्नशिप की महिला ने 2023 में मेजर रैंक के आर्मी अधिकारी से शादी की थी। इससे पहले उसने 2022 में जिनेवा से यूरोपियन एंड इंटरनेशनल गवर्नेंस में मास्टर डिग्री और 2021 में बेंगलुरु से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री ली थी। अधिकारियों के मुताबिक, UN इंटर्नशिप के दौरान उसकी कई विदेशी नागरिकों से बातचीत हुई थी। इनमें एक चीनी नागरिक भी शामिल था जिससे वह वॉट्सएप के जरिए जुड़ी थी। 2024 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी एक मलेशियाई नागरिक से भी बातचीत थी। अधिकारियों का दावा है कि वह व्यक्ति चीनी खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर रहा था। फोन से भारत-चीन संबंधों से जुड़े दस्तावेज मिले फोन से शुरुआती जांच में भारत-इटली रक्षा बैठक, सेना प्रमुख की अमेरिका यात्रा, भारत-रूस रक्षा समझौता, अरुणाचल प्रदेश की कलई-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक और कमला परियोजनाएं, कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन, भारत-सेशेल्स संबंध, असम की परियोजनाओं और भारत-चीन संबंधों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या महिला ने फ्रीलांस रिसर्च के नाम पर विदेशी संपर्कों के साथ व्यवस्थित तरीके से संवेदनशील जानकारी साझा की। उसके डिजिटल डिवाइस और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि वास्तव में कौन-सी जानकारी साझा की गई और इसका उद्देश्य क्या था। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी एजेंट के हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान:खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को डिफेंस की सेंसिटिव जानकारी देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गिरिराज, ललन और रूडी की सीटों में क्यों होगा बंटवारा:बिहार की कौन-कौन सी लोकसभा सीटें 3 हिस्सों में बंटेंगी, तेजस्वी-मोदी किसे फायदा
    Next Article
    महाराष्ट्र- बीड में बस और कार की टक्कर, 5 मौतें:1 की हालत गंभीर; सभी श्रद्धालु तुलजापुर मंदिर जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment