Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र- बीड में बस और कार की टक्कर, 5 मौतें:1 की हालत गंभीर; सभी श्रद्धालु तुलजापुर मंदिर जा रहे थे

    19 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के बीड में तुलजापुर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक कार की राज्य परिवहन की बस से टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव का काम शुरू किया। हादसे की तस्वीरें… हर रोज सड़क हादसों में 485 लोगों की मौत सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में भारत में सड़क हादसों से 1.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसका मतलब है कि देश में रोज करीब 485 और हर घंटे लगभग 20 लोग जान गंवा रहे हैं। इन मौतों की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार और हेलमेट या सीटबेल्ट न लगाना है। महाराष्ट्र में सड़क हादसे की पिछली घटनाएं… 17 अक्टूबर: नांदेड़ जिले के माहुर तहसील स्थित केरोली घाट पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप/टेंपो 100 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। 16 सितंबर: ठाणे जिले में मुंबई-नाशिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहापुर के अटगांव के पास श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार के अनियंत्रित होने से हुए भीषण हादसे में 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हुए। 18 मई: पालघर जिले के धानीवरी क्षेत्र में एक टेंपो और भारी ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 13 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सड़क पर खड़े ट्रेलर में घुसी कार, 7 की मौत:तेज टक्कर से ट्रेलर के पहिए टूटकर अलग हो गए, गुजरात का मामला गुजरात के भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा शिव शक्ति होटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकराई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू- आर्मी अफसर की पत्नी ने जासूसी की, FIR दर्ज:चीनी नागरिक से कनेक्शन, चैटजीपीटी से नोट्स बनाए; UN में इंटर्नशिप कर चुकी
    Next Article
    जालंधर में वाल्मीकि जयंती पर हरियाणा सीएम चीफ गेस्ट होंगे:नायब सैनी दलित समुदाय से संवाद भी करेंगे; आयोजक बोले- 50 हजार लोग शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment