Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन पर कब्जा करने पर पीड़ित ने जहर खाकर बनाया-VIDEO:रोते हुए बोला-आप सरकार को चलाओ, मैं तो जा रहा हूं, आपके अधिकारी भ्रष्ट हैं

    4 hours ago

    1

    0

    मेरा निवेदन है मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से, तुम्हारी सरकार में किसी को कोई न्याय नहीं मिल जाए। मैं अकेला हूं मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। किसी को न्याय नहीं मिले सबको फासी पर चढ़ावा दो। सब अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाओ। इसके बाद व्यक्ति फफक-फफक कर रोने लगा और बोल-हम तो जा रहे है। इसके बाद वायरल वीडियो में व्यक्ति ने जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत घीरे-घीरे खराब होने लगी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने व्यक्ति को हॉस्पिटल भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला थाना पिहनाट क्षेत्र के पैतृक जमीन का है। विस्तार से पढ़े.... थाना पिनाहट क्षेत्र में न्याय न मिलने से आहत एक बुजुर्ग ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना द्वितीय नहर पंप हाउस के पास की है, जहां पीड़ित बृज मोहन शर्मा ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो जारी कर प्रशासन और दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए। बताया गया है कि पीड़ित बृज मोहन शर्मा लंबे समय से अपनी पैतृक जमीन को लेकर संघर्ष कर रहे थे। उनका आरोप है कि दबंगों ने पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया और विरोध करने पर उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। पीड़ित का यह भी कहना है कि पूर्व में उस पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर विकलांग हो चुके हैं। जहर खाने से पहले वायरल वीडियो में बुजुर्ग फूट-फूटकर रोते नजर आये और उन्होंने कहा कि कई बार थाने और अधिकारियों के पास जाने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने और सीएम आवास तक जाने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि राजस्व अधिकारी ही जमीन पर कब्जा करा रहे हैं और थाने की पुलिस फर्जी मुकदमे लगाकर उनका उत्पीड़न कर रही है। बृज मोहन शर्मा का कहना है कि उन्हें घर में कैद कर दिया गया है। पुलिस उन्हें इलाज तक के लिए घर से बाहर नहीं निकलने दे रही। ऐसी हालत में वे उनके पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं। विषाक्त खाने से पहले बुजुर्ग ने सीएम योगी को लेकर कहा- योगी जी, अब आप आराम से सरकार चलाइए। आपके सारे अधिकारी भ्रष्ट हैं। वे पीड़ित की नहीं सुनते। मुझ जैसे बुजुर्ग को न्याय मिलना तो दूर, उल्टे फर्जी मुकदमे लाद दिये गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से पीड़ित को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में उच्च अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, जहां एक बुजुर्ग को अपनी बात सुनाने के लिए आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ को हराकर दिल्ली टीम की केक पार्टी:समीर रिजवी ने जीत की खुशी में काटा केक,लखनऊ की टीम हैदराबाद पहुंची, देखें वीडियो
    Next Article
    Pawan Singh: पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर छुई तो मचा था बवाल, कोर्ट तक घसीटने के बाद एक्ट्रेस ने कर दिया माफ, बोलीं- उन्होंने सार्वजनिक...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment