Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में भतीजे से झगड़े में चाचा की मौत:परिजन हत्या का लगा रहे आरोप, पुलिस हार्टअटैक की आशंका जता रही

    2 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के धंगवा गांव में शुक्रवार के दिन जमीन विवाद में चाचा-भतीजे के बीच हुए झगड़े के बाद चाचा की मौत हो गई। परिजनों ने सगे भतीजे पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हार्ट अटैक से मौत बता रही है। जरिए थाना क्षेत्र में धंगवा गांव निवासी 52 वर्षीय जवाहर लाल पुत्र महिपाल शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पंचायत घर के सामने भैंस चराने जा रहे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर उनके बड़े भाई ऊदल के बेटे यशपाल से विवाद हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान जवाहर लाल की हालत अचानक बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़े। कुछ ग्रामीणों में यह भी चर्चा रही कि उनके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट पहुंचाई गई। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक प्रियंक मिश्र और फार्मासिस्ट सुजीत सचान के अनुसार मृतक के माथे पर चोट के निशान थे और दोनों कुहनियां छिली हुई थीं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के बेटे रंजीत, जो झांसी में पढ़ाई करते हैं, ने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद को लेकर उनके चचेरे भाई ने उनके पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वह झांसी से गांव पहुंचे हैं और मामले में पुलिस से शिकायत करेंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडेय का कहना है कि मृतक भैंस चराने जा रहे थे और रास्ते में हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनके पास करीब छह बीघा जमीन थी। परिवार में पत्नी संध्या, बेटा रंजीत और 18 वर्षीय बेटी उपासना हैं। घटना के बाद से पत्नी की हालत बिगड़ी हुई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती:₹10,000 तक जुर्माना, रात में भी पुलिस ने की चेकिंग
    Next Article
    कानपुर में सड़क हादसों में 3 की मौत:स्कूली छात्रों की बाइक से बुजुर्ग की जान गई, ओवरटेक करने में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment