Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

    1 day ago

    1

    0

    (तस्वीरों के साथ) जमशेदपुर/रांची, 24 सितंबर झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा समेत चार लोगों की बृहस्पतिवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी कार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव रोड पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने यह जानकारी दी।झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई है... अन्य मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है।’’ पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर ने कहा कि कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पता चला कि चार लेन वाले राजमार्ग पर डिवाइडर के पास दाईं ओर ट्रक खड़ा था और उसके पीछे पेड़ की एक छोटी शाखा रखी हुई थी।इससे संकेत मिलता है कि ट्रक खराब होने के बाद वहीं रुक गया था और उसे हटाया नहीं जा सका। हालांकि, सड़क पर कोई रिफ्लेक्टर संकेतक नहीं दिखे। ट्रक के पीछे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दी।पोस्टमार्टम के बाद तृषा सिंह का शव दोपहर में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से रांची लाया गया। शव रांची लाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी तथा विभिन्न दलों के कई विधायक, सांसद और नेताओं ने मंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार यहीं किया जाएगा।इससे पहले दिन में, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री सोरेन ने हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। गंगवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी के असामयिक निधन की खबर बेहद हृदय विदारक और आत्मा को झकझोर देने वाली है।’’ उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। सोरेन ने कहा, ‘‘जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में साथी मंत्री और बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी तथा अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदय विदारक खबर से मेरा हृदय अत्यंत व्यथित है।’’ उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘अपनी संतान को खोने का दर्द किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है।इस बेहद कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी और शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए कोई शब्द नहीं हैं।’’ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तृषा सिंह का असामयिक निधन बेहद दुखद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त
    Next Article
    Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment