Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना 2027 डिजिटल होगी, स्वगणना 7 मई से:बुलंदशहर में नागरिक खुद पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे विवरण

    2 hours ago

    1

    0

    भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया जा रहा है। इसी क्रम में, राज्य में जनगणना की शुरुआत स्वगणना से होगी, जिसकी सुविधा आम नागरिकों के लिए 7 मई 2026 से उपलब्ध होगी। इस नई व्यवस्था के तहत, नागरिक अब अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जनगणना से संबंधित सभी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। यह पहली बार है जब सरकार ने स्वगणना की सुविधा शुरू की है, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनने की उम्मीद है। पंजीकरण के लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना विवरण दर्ज करना होगा। इसमें परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (वैकल्पिक) भरना अनिवार्य होगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का ही पंजीकरण किया जा सकेगा, जिसका सत्यापन ओटीपी के माध्यम से होगा। स्वगणना के दौरान नागरिक अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकेंगे, हालांकि बाद में इसे बदला नहीं जा सकेगा। साथ ही, परिवार को अपने घर का पूरा पता भरने के साथ मानचित्र पर सटीक लोकेशन भी चिह्नित करनी होगी। फॉर्म जमा करने के बाद 11 अंकों की स्वगणना पहचान संख्या (SEID) जारी की जाएगी, जो एसएमएस या ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी। स्वगणना के बाद, 22 मई से 20 जून 2026 तक गणनाकर्ता घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से कुल 33 प्रश्न पूछेंगे। जिन लोगों ने पहले ही ऑनलाइन जानकारी भर दी होगी, उन्हें अपनी SEID दिखानी होगी। नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त अभिषेक कुमार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक आधुनिक, सटीक और समयबद्ध बनाना है। डिजिटल प्रणाली से डेटा संग्रहण और विश्लेषण में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झूठे शपथपत्र पर दोहरी कार्रवाई अनिवार्य नहीं हाईकोर्ट:वैवाहिक विवादों में प्रत्येक मामले के तथ्यों पर होगा निर्णय
    Next Article
    नोएडा में निवेश का झांसा देकर 75 लाख ठगे:टेलीकॉम कंपनी से रिटायर्ड इंजीनियर को वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा, पहले दिया मुनाफा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment