Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में निवेश का झांसा देकर 75 लाख ठगे:टेलीकॉम कंपनी से रिटायर्ड इंजीनियर को वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा, पहले दिया मुनाफा

    2 hours ago

    1

    0

    निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने टेलीकॉम विभाग से रिटायर्ड 71 साल के इंजीनियर के साथ 75 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ठगी के संबंध में केस दर्ज कराया है। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है,उनकी जांच की जा रही है। सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हैमलेट सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्ग आलोक सहदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी 2026 को उन्हें वाट्सऐप पर एक निवेश ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप का नाम वेल्थ एलायंस बताया गया, जिसमें शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफे का दावा किया जा रहा था। ग्रुप में मौजूद लोगों द्वारा लगातार मुनाफे के स्क्रीनशॉट और ट्रेडिंग की जानकारी साझा की जाती थी। पहले निवेश में मुनाफा पैसा भी मिला ग्रुप से जुड़े लोगों ने एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया और बताया कि इसके जरिए भारतीय शेयर बाजार और विदेशी बाजार में निवेश किया जा सकता है। शुरुआत में पीड़ित ने छोटी राशि निवेश की और उन्हें आठ हजार रुपये का लाभ भी दिखाया गया, जो उनके खाते में वापस भी आया। इससे उनका विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया। धीरे धीरे करके पैसा कराए ट्रांसफर उन्हें बताया गया कि न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना जरूरी है और आईपीओ में निवेश करने पर भारी लाभ मिलेगा। धीरे-धीरे पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। आरोपियों ने यह भी झांसा दिया कि उनके शेयर ज्यादा मात्रा में अलॉट हो गए हैं और अगर अतिरिक्त पैसा जमा नहीं किया गया तो खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। अकाउंट ब्लाक किया जब पीड़ित ने और पैसे देने से मना किया, तो उनका ऐप अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया, वाट्सऐप ग्रुप से हटा दिया गया और दिखाया जा रहा पूरा मुनाफा भी गायब हो गया। इस तरह कुल 75 लाख 64 हजार 47 रुपये की ठगी कर ली गई। यह रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर, झूठे मुनाफे दिखाकर और दबाव बनाकर यह ठगी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना 2027 डिजिटल होगी, स्वगणना 7 मई से:बुलंदशहर में नागरिक खुद पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे विवरण
    Next Article
    मथुरा जेल में कैदी की मौत:हत्या के प्रयास मामले में बंद था, परिजनों ने लगाए आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment