Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का दूसरा प्रशिक्षण चरण शुरू:औरैया में अपर जिलाधिकारी ने कहा- इसे गंभीरता से लें

    3 hours ago

    1

    0

    भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए औरैया में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। जिला प्रशासन इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इसे गंभीरता से लें। उन्होंने जोर दिया कि इससे फील्ड में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। उन्होंने आमजन से भी इस कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की। द्वितीय चरण के तहत 20 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रथम दिवस का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर कुछ प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनकी जानकारी जिला प्रशासन ने साझा की। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में तहसील औरैया के 238 प्रशिक्षार्थियों में से 9 अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह, नगर पंचायत फफूंद के 44 प्रशिक्षार्थियों में से 2 और नगर पालिका परिषद औरैया के 84 प्रशिक्षार्थियों में से 4 अनुपस्थित रहे। रैपिड ग्लोबल एकेडमी बिधूना में तहसील बिधूना के 441 प्रशिक्षार्थियों में से 4 अनुपस्थित थे। आरजीएस कॉलेज बिधूना में नगर पंचायत बिधूना के लिए निर्धारित 45 प्रशिक्षार्थियों में से कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में तहसील अजीतमल के 189 प्रशिक्षार्थियों में से 2 अनुपस्थित पाए गए। नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर में 35 प्रशिक्षार्थियों में से सभी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदन मोहन विद्या मंदिर में नवीन सत्र का शुभारंभ:हवन-पूजन से के साथ गूंजे वैदिक मंत्र ,विद्यार्थियों ने दी आहुति
    Next Article
    राहुल गांधी का केस सुनने से हाईकोर्ट जज का इंकार:जज ने कहा- अदालत के खिलाफ बोलना क्या सही है?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment