Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मदन मोहन विद्या मंदिर में नवीन सत्र का शुभारंभ:हवन-पूजन से के साथ गूंजे वैदिक मंत्र ,विद्यार्थियों ने दी आहुति

    3 hours ago

    1

    0

    सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को मदन मोहन विद्या मंदिर विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर हवन एवं पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मृदुल गुप्ता मौजूद रहे। यजमान के रूप में श्री मनमोहन गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता ने हवन में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष प्रो. वीरपाल सिंह, डॉ. विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, उपप्रबंधक शिवम गोयल सहित मनीष मिश्रा, राकेश कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, वैशाली पाटिल और अर्चना जी समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ हवन में आहुति दी और नए शैक्षणिक सत्र की सफलता के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और भक्तिमय भाव से ओत-प्रोत रहा। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सभी ने नव सत्र के सफल संचालन की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सदस्य सविता, बलबीर, आशा, जागृति, सीमा, हेमलता, राखी, दीप्ति, नीतू, हिमानी, शिखा, पूजा, अनुज, शिवांगी, सोना, दीपांशी, सौरभ, डबल सिंह, अनुराधा, सुन्दरी, सुधा व रामगोपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने से पहले मांग:ग्राम प्रधान बोले- प्रशासक नहीं, हमें ही सौंपी जाए जिम्मेदारी
    Next Article
    जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का दूसरा प्रशिक्षण चरण शुरू:औरैया में अपर जिलाधिकारी ने कहा- इसे गंभीरता से लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment