Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना से इनकार करने वालों पर होगी FIR:प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले भी कार्रवाई की जद में

    3 hours ago

    1

    0

    जिले में चल रहे 3 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने या जनगणना करने से इनकार करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जो प्रगणक और सुपरवाइजर जनगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहेंगे, उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत FIR दर्ज की जाएगी। इस धारा में 3 साल तक की सजा हो सकती है। प्रशिक्षण के पहले दिन नगर निगम क्षेत्र जोन 1,2,3, 4 एवं 5 एवं तहसील खजनी एवं कैम्पियरगंज में जनगणना प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर चेतावनी दी है कि यदि कोई कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल नहीं होगा तो उनके खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ FIR दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी ले कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें लापरवाही या इनकार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नियुक्त कार्मिकों को अधिनियम के प्रावधानों से अवगत करा दिया गया है। प्रशिक्षण में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं दी जा रही हैं इसलिए अनुपस्थिति का कोई बहाना स्वीकार नहीं होगा। अनुपस्थित कार्मिकों को भेजा जाएगा नोटिस प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस नोटिस का उनसे जवाब मांगा जाएगा। उचित जवाब न देने पर कार्मिक को निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद FIR की जाएगी। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जनगणना कार्य को सफल बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध विधिक व अनुशासननात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शोरूम पर विवाद, कर्मचारियों को लगाया तिलक:मैनेजमेंट के कथित तिलक-कलावा प्रतिबंध आदेश का विरोध
    Next Article
    हाथरस में बेटे-बहू को पहनाई जूते की माला:धर्म परिवर्तन के शक में पिता-भाइयों ने किया पंचायत में पारिवारिक और सामाजिक बहिष्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment