Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शोरूम पर विवाद, कर्मचारियों को लगाया तिलक:मैनेजमेंट के कथित तिलक-कलावा प्रतिबंध आदेश का विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक नामचीन सनग्लासेस शोरूम पर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर कर्मचारियों का तिलक करना शुरू कर दिया। आरोप है कि कंपनी मैनेजमेंट ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें हिंदू कर्मचारियों को तिलक, कलावा और शिखा रखने से रोका गया है, जबकि मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनने की अनुमति दी गई है। यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के बरेली रोड स्थित सनग्लासेस शोरूम पर हुई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री अमित पंवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ शोरूम पहुंचे। उन्होंने मैनेजमेंट के कथित फरमान के विरोध में कर्मचारियों का तिलक किया। अमित पंवार ने कहा कि यह कथित आदेश हिंदू आस्था और परंपराओं के खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे "भेदभावपूर्ण" बताया और कहा कि हिंदुस्तान में ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। पंवार ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका विरोध शांतिपूर्ण था और कोई हंगामा या दुर्व्यवहार नहीं किया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है और वे स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं। पंवार ने अपने आरोपों के समर्थन में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों का हवाला दिया, जिनमें धार्मिक प्रतीकों पर रोक के संकेत दिख रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं के लिए कोई ऐसा फतवा जारी नहीं होना चाहिए, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हिंदू हिंदुस्तान में नहीं रहेगा तो कहां रहेगा। पंवार ने आगे कहा कि अगर किसी मालिक या मैनेजर द्वारा मुस्लिम कर्मचारियों को टोपी पहनने से और हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने से रोका जाता है, तो यह कहां तक जायज है। उन्होंने इस तरह के आदेशों का पुरजोर विरोध करने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत:XUV की टक्कर से पलटी ट्रॉली, नौ लोग घायल
    Next Article
    जनगणना से इनकार करने वालों पर होगी FIR:प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले भी कार्रवाई की जद में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment