Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन्माष्टमी पर कल्कि अवतार में दिखेंगे कान्हा:जरीदार पगड़ी और मथुरा के मुकुट से सजेंगे नंदलाल, हाथ में न्याय की तलवार

    4 hours ago

    1

    0

    धर्म की नगरी काशी में जन्माष्टमी के पर्व की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आज रात में जब शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा तो पूरा काशी मथुरा जैसा प्रतीत होगा। वहीं इस वर्ष घरों में लोगों की झांकियों में भगवान की कल्कि अवतार की झांकी की धूम में है। मार्केट में इस वर्ष मथुरा के मुकुट और वाराणसी के जरी से सजी पगड़ी से सजे कल्कि अवतार नंदगोपाल को लेने के लिए लोग दुकानों पर उमड़ रहे हैं। मार्केट में तैयार इन रेडीमेड झांकियों की डिमांड पिछले 5 सालों में बढ़ गयी है। आकर्षक थीम वाली झांकियां लोग कर रहे पसंद दुर्गाकुंड में स्थित दुकानों में कल्कि अवतार में श्रीकृष्ण की झांकियां बिक रही हैं। जिन्हे लोग पसंद कर रहे हैं। दुकानदार गणेश पटेल ने बताया - इस वर्ष अलग और आकर्षक थीम वाली झांकियों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पहले लोग जन्माष्टमी पर घर में खुद झांकी तैयार करने के लिए सजावटी सामान खरीदते थे और उसे बनाने में काफी समय लगाते थे। अब समय की कमी के चलते लोग मेहनत और समय बचाने के लिए बाजार से बनी-बनाई झांकियां खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रेडीमेड झांकी को घर ले जाकर आसानी से सजाया जा सकता है। कल्कि अवतार वाली झांकी की डिमांड गणेश ने बताया - कल्कि रूप भगवान विष्णु का 10वां और अंतिम अवतार है। शास्त्रों के अनुसार जब कलियुग में पाप, अधर्म, झूठ और अत्याचार चरम पर होगा, तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे। इस वर्ष कल्कि अवतार की झांकी की डिमांड है और लोग उसे ले भी जा रहे हैं। काली अवतारा जब होगा तब धर्म की स्थापना होगी। इस झांकी के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ताकि लोग झूठ-फरेब से बचें और धर्म के प्रति मजबूती से जुड़ें। इस बार कन्हा ने अपने बाल रूप को त्याग कर, श्वेत अश्व पर सवार, हाथों में न्याय की चमकती तलवार लिए कल्कि का रूप धारण किया है। उन्होंने बताया कि, भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप, जन्म प्रसंग और उनकी विभिन्न लीलाओं के साथ ही अलग-अलग धार्मिक अवधारणाओं पर आधारित झांकियां भी उपलब्ध हैं। इनमें भगवान कृष्ण के कल्कि अवतार की झांकी लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम:मंदिरों में गूंजा शंखनाद, दिव्य शृंगार से सजे लल्ला, घर-घर बजेगी बधाई
    Next Article
    भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन:ब्रज क्षेत्र की नई टीम का ऐलान, सुग्रीव सिंह चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment