Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जननी सुरक्षा योजना D श्रेणी में 63वीं रैंक पर:सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों का प्रदर्शन कमजोर

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के तहत मार्च माह के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में जनपद को विकास कार्यों में 17वां स्थान मिला। बैठक में कुल 29 विभागों की 78 योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं का प्रदर्शन कमजोर पाया गया। इनमें चिकित्सा विभाग की जननी सुरक्षा योजना 'डी' श्रेणी में 63वीं रैंक और 10 में से केवल 2 अंक प्राप्त कर सबसे निचले पायदान पर रही। 'सी' श्रेणी में महिला एवं बाल विकास विभाग के आईसीडीएस पोषण अभियान को 49वीं रैंक और 3 अंक मिले। इसी श्रेणी में समाज कल्याण विभाग की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 58वीं रैंक पर रही और उसे 5 अंक प्राप्त हुए। उद्योग विभाग की ओडीओपी वित्त पोषण योजना को 73वीं रैंक और 6 अंक मिले, जबकि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को 54वीं रैंक और 6 अंक प्राप्त हुए। जल निगम (ग्रामीण) की जल जीवन मिशन योजना 41वीं रैंक पर रही और उसे 8 अंक मिले। पर्यटन विभाग की राज्य योजना को 55वीं रैंक और 7 अंक प्राप्त हुए। हालांकि, ग्राम्य विकास विभाग की डीएनआरएलएम आरएफसी आईएफ योजना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस योजना को 11वीं रैंक और 10 में से पूरे 10 अंक प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाएं और अगले माह की रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां अन्नपूर्णा डेयरी पर छापा, संदिग्ध केमिकल बरामद:खाद्य विभाग-तहसील टीम ने बछरावां में की कार्रवाई, शिकायतें मिली थीं
    Next Article
    विराट कोहली के सपोर्ट में उतरीं अमीषा पटेल:जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर हो रही ट्रोलिंग पर बोलीं- कहा- ये कोई पाप है क्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment