Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां अन्नपूर्णा डेयरी पर छापा, संदिग्ध केमिकल बरामद:खाद्य विभाग-तहसील टीम ने बछरावां में की कार्रवाई, शिकायतें मिली थीं

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के बछरावां में शुक्रवार देर रात मां अन्नपूर्णा दुग्ध प्लांट पर खाद्य विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई बछरावां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे बन्नावा स्थित प्लांट पर की गई। छापेमारी के दौरान प्लांट से कई संदिग्ध केमिकल और 'चुरा पाउडर' बरामद किए गए। अधिकारियों ने मौके पर ही इन पदार्थों के नमूने एकत्र किए। प्रशासन द्वारा औचक छापेमारी की गई खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। पिछले कई दिनों से इस दूध डेयरी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर देर रात खाद्य विभाग और तहसील महाराजगंज प्रशासन द्वारा यह औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दूध में मिलावट कर उसकी उत्पादकता बढ़ाने वाले कई सामानों के नमूने भी लिए गए हैं। खाद्य नियमों के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में भीषण गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा:गमछे और छाते बने सहारा, 10 दिनों तक नहीं है राहत की उम्मीद
    Next Article
    जननी सुरक्षा योजना D श्रेणी में 63वीं रैंक पर:सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों का प्रदर्शन कमजोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment