Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर चौकियां धाम में चैत्र नवरात्र का सातवां दिन:भोर में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशेष पूजा-अर्चना

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के मां शीतला चौकियां धाम में चैत्र नवरात्र के सातवें दिन देवी मंदिरों में मां की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भोर में कपाट खुलते ही यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर माता का नीलकंठ, लाल अढ़उल, लाल गुलाब और लाल चुनरी से भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों ने फल, फूल, मिठाई आदि का भोग लगाकर मां की आराधना की। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से दर्शन-पूजन किया और देशी घी के दीप जलाकर मनौती मांगी। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना का विधान है। उनकी उपासना से सभी नकारात्मक शक्तियों का विनाश होता है। माता अपने भक्तों को सदैव शुभ फल का आशीर्वाद देती हैं और उन्हें शुभकारी के नाम से भी जाना जाता है। महंत ने यह भी बताया कि नवरात्रि के सातवें दिन की रात को हवन और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत शुभफलदायी माना गया है। इस रात को लाल कंबल के आसन पर बैठकर मंत्रों का जप और हवन करने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोमवार सुबह पुजारी जय नारायण पंडा ने मां शीतला का भव्य श्रृंगार कर आरती की। इस दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन भी किया गया। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ फायरिंग केस में भाजयुमो नेता हिस्ट्रीशीटर घोषित:40 राउंड चले थे, 14 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में हररोज 10 हजार गैस सिलेंडरों की अतिरिक्त डिलीवरी:LPG किल्लत की अफवाह से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों के बाहर लंबी कतार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment