Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर के पूविवि में बीपीईएस पाठ्यक्रम शुरू:खेल सुविधाओं का विस्तार होगा, छात्रों को मिलेंगे बेहतर अवसर

    4 hours ago

    2

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) ने खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसी शैक्षणिक सत्र से परिसर में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, परिसर में खेल सुविधाओं के विस्तार और अधीसंरचना को मजबूत करने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। अब तक यह पाठ्यक्रम केवल गाजीपुर स्थित पीजी कॉलेज में संचालित हो रहा था, जो विश्वविद्यालय से संबद्ध है। जौनपुर जनपद में इसकी व्यवस्था न होने के कारण खेल शिक्षा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को अन्य जिलों का रुख करना पड़ता था। विश्वविद्यालय परिसर में यह पाठ्यक्रम शुरू होने से जौनपुर सहित आसपास के जिलों के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही खेल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कुलपति प्रो. वंदना सिंह की पहल पर विश्वविद्यालय में खेल अधीसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया गया है। इस कवायद के तहत खेल मैदानों के विकास, विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, इंडोर व आउटडोर खेल गतिविधियों के लिए संसाधनों का विस्तार तथा प्रशिक्षित खेल प्रशिक्षकों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी जोर देना है। उन्होंने कहा, "खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीपीईएस पाठ्यक्रम परिसर में शुरू किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें।" विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि बीपीईएस पाठ्यक्रम शुरू होने से परिसर में खेल संस्कृति को नया प्रोत्साहन मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को खेल शिक्षा के क्षेत्र में व्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा और विश्वविद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी सुधार की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तपती गर्मी बनी दिल की दुश्मन:कानपुर कार्डियोलॉजी में हर दिन 50 मरीज हो रहे भर्ती, ब्लड गाढ़ा होने से बढ़ रहा खतरा
    Next Article
    अटक सकता है अमेरिका जाने का सपना! H-1B वीजा को लेकर ट्रंप सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment