Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 1.32 क्विंटल गांजा बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, बाजार मूल्य 35 लाख रुपये से अधिक

    10 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1.32 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है, जिसका बाजार मूल्य 35 लाख रुपये से अधिक आंका गया है। यह गिरफ्तारी खुटहन वाया मोहदीसराय मार्ग पर सौरइया गांव के पास हुई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि उनकी टीम आधी रात को खुटहन वाया मोहदीसराय मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खुटहन की ओर से एक बाइक पर प्लास्टिक की बोरी लादकर आ रहे दो युवकों ने पुलिस को देखकर बाइक मोड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। बाइक पर लदी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें गांजा मिला। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पांच बोरी गांजा अपने घर के सामने टीन शेड में रखे भूसे में छिपाकर रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भूसे में छिपाया गया गांजा भी बरामद कर लिया। आरोपियों के पास से 1500 रुपये नकद और चार एंड्रॉयड फोन भी मिले। गिरफ्तार तस्करों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी पिंटू निषाद और प्रमोद निषाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पिंटू निषाद पर चार साल पहले खुटहन थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। बरामद बाइक के पंजीकरण संबंधी कागजात न दिखाने पर उसे भी जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के साथ उप निरीक्षक प्रेमशंकर सिंह, रामजन्म प्रसाद, कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, सोनू यादव, सोनू निषाद, अजय यादव, आनंद कुमार, रणविजय यादव, संजय जायसवाल, आकाश निषाद और महिला कांस्टेबल आशा गुप्ता शामिल थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धार्मिक स्थलों के प्रति विशेष प्रतिबद्धता वाला बजट:ऋषिकेश उपाध्याय बोले-सीएम योगी हर बजट और योजना में अयोध्या का ध्यान रखते
    Next Article
    महोबा में RSS का विराट हिंदू सम्मेलन:रोहित राज बोले- हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व है, बिना इसके राष्ट्र अधूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment