Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में भाजपा महा प्रशिक्षण अभियान की तैयारी:संगठन की मजबूती पर जोर, 2026 चुनाव की रणनीति

    7 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों के संबंध में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव मुख्य अतिथि और पूर्व सांसद डॉ. के.पी. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी स्तर पर सक्रियता को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए उनके समर्पण और मेहनत से संगठन के निरंतर आगे बढ़ने पर जोर दिया। श्रीवास्तव ने आगामी समय में जनसंपर्क, सेवा कार्यों और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर संगठन की दीर्घकालिक रणनीति को महत्वपूर्ण बताया। सुझाव दिया कि जिला कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक माह में एक बार आयोजित की जाए और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाई जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उच्च मनोबल को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की ताकत को सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर सरकारी योजनाओं को पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, एमएलसी बृजेश सिंह, मनोरमा मौर्य, कमला सिंह, कपिल मुनि उमर वैश्य, अजय सिंह, संदीप तिवारी, पंकज मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, राज पटेल, अजय सरोज, विनय सिंह, देवी प्रसाद सिंह, राज केशर पाल, विकास शर्मा, संतोष मिश्र, दीपक सिंह, आमोद सिंह एवं अन्य मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में महाराणा प्रताप की हटाई गई प्रतिमा:क्षत्रिय समाज ने दर्ज कराया विरोध, विधायक ने प्रतिमा स्थापना का डीएम को दिया प्रस्ताव
    Next Article
    शामली में ITI छात्र की हत्या कर कुएं में फेंका:पूरा शरीर जला हुआ था, रात में खेत पर सोने गया था, चारपाई पर फोन रखा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment