Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में महाराणा प्रताप की हटाई गई प्रतिमा:क्षत्रिय समाज ने दर्ज कराया विरोध, विधायक ने प्रतिमा स्थापना का डीएम को दिया प्रस्ताव

    6 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के कादीपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रशासन पर आरोप है कि उसने आधी रात को प्रतिमा हटाई और क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। इस घटना के विरोध में समाज के सदस्यों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं, कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी (डीएम) से मुलाकात की। अधिवक्ता और क्षत्रिय समाज के प्रमुख सदस्य अशोक सिंह बिसेन ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कादीपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को प्रशासन द्वारा आधी रात को हटाना पूरे समाज का अपमान है। बिसेन ने यह भी आरोप लगाया कि संयोजक ओम प्रकाश सिंह को देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जो प्रशासन की तानाशाही दर्शाता है। अशोक सिंह बिसेन ने प्रशासन के उन अधिकारियों पर भी निशाना साधा जिन्होंने इस घटना में भूमिका निभाई। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षत्रिय समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा और यदि जल्द ही सम्मानजनक समाधान नहीं निकला, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस बीच, कादीपुर विधायक राजेश गौतम और नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। विधायक गौतम ने एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है कि मालापुर जगदीशपुर (राणा नगर) स्थित गाटा संख्या 507 की संक्रमणीय भूमि पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करना क्षेत्रीय जनता की पुरानी मांग है। विधायक ने स्पष्ट किया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होना जनहित में आवश्यक है और इससे क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने जिलाधिकारी और शासन से इस मामले में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने और प्रतिमा स्थापना के लिए वैधानिक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तार चोर पकड़े:2.52 लाख रुपए, कंडक्टर तार और दो गाड़ियां बरामद की; पांच फरार
    Next Article
    जौनपुर में भाजपा महा प्रशिक्षण अभियान की तैयारी:संगठन की मजबूती पर जोर, 2026 चुनाव की रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment