Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में चैत्र नवरात्रि नवमी पर कन्या पूजन:शीतला चौकिया धाम पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप का पूजन-अर्चन किया

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शीतला चौकिया धाम सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। घर-घर में कन्या पूजन की परंपरा निभाई गई, जहां 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को माता रानी का स्वरूप मानकर आमंत्रित किया गया। भक्तों ने कन्याओं को आसन पर बैठाकर उनके पैर धोए, कुमकुम-हल्दी का तिलक लगाया और कलाई पर मौली बांधी। इसके बाद उन्हें खीर, हलवा, पूरी, चने और मिठाई का प्रसाद खिलाया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्याओं के साथ एक छोटे बालक को भी भोजन कराया जाता है, जिसे भगवान भैरव का स्वरूप माना जाता है। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय कन्या पूजन के लिए विशेष शुभ माना गया, जिसमें अधिकांश परिवारों ने अपनी पूजा संपन्न की। पूजा के बाद कन्याओं को उपहार और दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय अम्बष्ट ने भी अपने परिवार के साथ शीतला चौकिया धाम पहुंचकर कन्याओं के पैर धोकर पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। उन्होंने बताया कि कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि, यश और कीर्ति का वास होता है। जनपद के विभिन्न मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मुख्यमंत्री का सचिव बनकर ठगी:टेंडर दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए ऐंठे, शिकायत पर जांच के निर्देश
    Next Article
    लखनऊ में सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:जन्नतुल बकी के दोबारा निर्माण की उठी मांग, मौलाना बोले- कब्र तोड़ना आतंकी कृत्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment