Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PNG vs LPG Cylinder । पाइप वाली गैस क्यों है बेहतर? जानें Self Billing और Digital Control के फायदे

    3 hours from now

    1

    0

    पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात और LPG गैस की किल्लत को देखते हुए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उन सभी इलाकों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है जहां गैस पाइपलाइन की सुविधा मौजूद है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग नए कनेक्शन लगवा रहे हैं और सबके मन में यही सवाल है कि क्या PNG, पुराने LPG सिलेंडर से बेहतर है? इसका सीधा जवाब है, हां, PNG एक बेहद स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प है।डिजिटल कंट्रोल और सुविधाअगर आप PNG कनेक्शन लेते हैं, तो इसे मैनेज करना बहुत आसान हो जाता है। सिलेंडर खत्म होने का डर या डिलीवरी का इंतजार अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। ज्यादातर काम गैस कंपनी के मोबाइल ऐप से ही हो जाते हैं, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचते हैं। इसे भी पढ़ें: Middle East संकट के बीच Government का आश्वासन, देश में पर्याप्त Fuel Stock, Commercial LPG सप्लाई 70% बहालअपनी बिलिंग खुद करेंPNG का सबसे बड़ा फायदा इसकी 'सेल्फ बिलिंग' सुविधा है। आपको किसी मीटर रीडर का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप ऐप के जरिए खुद मीटर की फोटो अपलोड करके बिल जेनरेट कर सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आप सिर्फ उतनी ही गैस के पैसे दे रहे हैं जितनी आपने इस्तेमाल की है।रियल टाइम ट्रैकिंगऐप के जरिए आप अपनी गैस की खपत को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। आप पिछले महीनों के बिल और खपत की तुलना कर सकते हैं, जिससे मीटर रीडिंग में किसी भी तरह की धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाती है। यह पूरी तरह पारदर्शी सिस्टम है। इसे भी पढ़ें: Assam में BJP की हैट्रिक तय? Sarbananda Sonowal का बड़ा दावा- इस बार 100 सीटें पारकम गैस मिलने की चिंता खत्मLPG सिलेंडर के साथ अक्सर यह शिकायत रहती थी कि उसमें गैस कम है या चोरी हो गई है। PNG के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं होती। मीटर की सटीक रीडिंग और आपका बिल हमेशा मेल खाते हैं, जिससे आपको चपत लगने का कोई खतरा नहीं रहता।आसान ट्रांसफर और तुरंत मददअगर आपको अपना घर बदलना है या कनेक्शन किसी और के नाम करना है, तो यह काम भी ऐप के जरिए घर बैठे हो जाएगा। बस जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और काम हो गया। इसके अलावा, किसी भी खराबी या इमरजेंसी की स्थिति में आप ऐप से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं या एसओएस बटन का इस्तेमाल कर तुरंत मदद पा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Asia संकट पर Omar Abdullah की PM Modi से गुहार, 'अन्यायपूर्ण युद्ध' रोकने के लिए कूटनीति का करें इस्तेमाल
    Next Article
    Middle East संकट के बीच Government का आश्वासन, देश में पर्याप्त Fuel Stock, Commercial LPG सप्लाई 70% बहाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment