Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली:विश्वविद्यालय परिसर में गूंजे नारी सशक्तिकरण के नारे

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला छात्रावासों की छात्राओं ने "नारी शक्ति वंदन" अभियान के तहत एक पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को सशक्त बनाना था। इसका नेतृत्व एडिशनल चीफ वार्डन डॉ. अन्नू त्यागी ने किया। इस पदयात्रा में विश्वविद्यालय के सभी महिला छात्रावासों की छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ नारी सशक्तिकरण से जुड़े नारे लगाए, जिससे पूरा विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा। "नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया गया। इस अवसर पर एडिशनल चीफ वार्डन डॉ. अन्नू त्यागी ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान और समानता की भावना को भी मजबूत करते हैं। डॉ. त्यागी ने छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने एक सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में वार्डन डॉ. निमिषा यादव, डॉ. कृष्णा सिंह और अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो रिक्शा से टकराई बाइक, टंकी ब्लास्ट, युवक जिंदा जला:बहराइच में बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था, खुद दो महीने पहले हुई शादी
    Next Article
    एटा में जनगणना 2027 के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू:SDM ने केंद्रों का निरीक्षण किया, 1764 कर्मी होंगे प्रशिक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment