Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो रिक्शा से टकराई बाइक, टंकी ब्लास्ट, युवक जिंदा जला:बहराइच में बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था, खुद दो महीने पहले हुई शादी

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के बहराइच में तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की टंकी जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गई। बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। बाइक भी राख हो गई। धमाका इतनी तेज था कि आधा किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी। आग की लपटें 15 फुट ऊंचाई तक उठते दिखीं। धमाके की गूंज सुनकर राहगीर मदद को पहुंचे। युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की बीते फरवरी महीने में ही शादी हुई थी। बाइक दहेज में ही मिली थी। 11 दिन के बाद 28 फरवरी को बहन की शादी होने वाली थी। युवक अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने ही बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ऑटो रिक्शा का ड्राइवर फरार हो गया है। घटना जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र का है। हादसे की तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... मोतीपुर थाना क्षेत्र के सोमईगौढ़ी निवासी राजेश कुमार (35) की छोटी की बहन की 28 अप्रैल को शादी तय थी। राजेश सुबह 4 बजे अपनी बाइक से शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदार के घर की ओर निकले थे। सुबह करीब 5 बजे घर से 15 किलोमीटर दूर मोतीपुर थाना क्षेत्र में ही नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर कुड़वा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। ऑटो रिक्शा पर अनाज की बोरियां लदी हुई थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर गाड़ी से उछलकर करीब 5 फुट दूर गढ्‌ढे में जा गिरा। तभी टक्कर के कारण राजेश की बाइक की पेट्रोल टंकी ब्लास्ट हो गई। जिससे भीषण आग लग गई। टंकी ब्लास्ट होने से पूरा पेट्रोल राजेश पर आग गिरा और आग लगने से वह जिंदा जल गया। वहीं राजेश को आग लगी देख ऑटो रिक्शा का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। धमाके की गूंज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। असपास के ग्रामीणों ने फॉग मशीन का इस्तेमाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। राजेश को तुरंत मोतीपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार टेम्पो चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। फरवरी में हुई थी शादी, बहन की शादी 28 अप्रैल को परिजनों के मुताबिक राजेश की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। जिस बाइक से उसका हादसा हुआ, वह भी दहेज में ही मिली थी। 28 अप्रैल को बहन की शादी की तैयारियों में वह व्यस्त था। पुलिस बोली- चालक की तलाश जारी थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार टेम्पो चालक की तलाश की जा रही है। ---------------------------------- ये खबर भीपढ़िए… अवधी गायिका के पति ने जान देने की कोशिश की:गोंडा में ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए 15 लाख रुपए; पुलिस ने अयोध्या से बरामद किया गोंडा की चर्चित अवधी लोक गायिका ममता मिश्रा के पति संदीपन मिश्रा ने सुसाइड की कोशिश की है। ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख रुपए हारने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को मैसेज कर माफी मांगी और लिखा- कई बार गलती कर चुका हूं, अब क्षमता भी सामने आकर नहीं मांग सकता इसलिए अब इस दुनिया से जा रहा हूं। मैसेज मिलने के बाद लोक गायिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो अयोध्या के नया घाट का मिला। वहां पुलिस पहुंची तो वह घाट पर मिले। पुलिस संदीपन को थाने लेकर आई और फिर पत्नी के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुवैत में लखनऊ के युवक की संदिग्ध हालत में मौत:बाथरूम में मिला शव, शादी के 47 दिन बाद जनवरी में चला गया था कमाने
    Next Article
    जौनपुर में छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली:विश्वविद्यालय परिसर में गूंजे नारी सशक्तिकरण के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment