Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ फेंका:गहली गांव में घटना, ग्रामीणों में आक्रोश, CCTV लगाने की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के गहली गांव में मंगलवार देर रात संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ फेंका गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सुबह प्रतिमा पर कीचड़ देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस कृत्य को समाज में आपसी सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया और कहा कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। ग्रामीण इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति को फिलहाल नियंत्रण में बताया जा रहा है। बरसठी थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां की सहेली ने बेटी का मोबाइल नंबर वायरल किया:लखनऊ में महिला बोली- मेरा चरित्र हनन किया, पिता की सेवा नहीं करने दे रही
    Next Article
    पराग डेरी समागम में मंच पर मारपीट, VIDEO:पूर्व और वर्तमान चेयरमैन समर्थक भिड़े, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े; जूते-चप्पल चले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment