Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां की सहेली ने बेटी का मोबाइल नंबर वायरल किया:लखनऊ में महिला बोली- मेरा चरित्र हनन किया, पिता की सेवा नहीं करने दे रही

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी मां और उनकी सहेली पर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि मां की शह से उनकी सहेली ने सोशल मीडिया पर उसके बारे में गलत बातें बोलकर चरित्र हनन किया। उसका मोबाइल नंबर वायरल कर दिया, जिससे अनजाने लोग फोन कर रहे हैं। महिला ने अपने मामा-मामी, नानी पर भी मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। कहा है कि सभी आरोपी उसे कैंसर पीड़ित पिता की सेवा नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पारा थाना इंचार्ज सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कैंसर पीड़ित पिता की सेवा से नाराजगी पीड़िता हंसखेड़ा निवासी ज्योति यादव हैं। उन्होंने पारा थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता अनिल यादव कैंसर से पीड़ित हैं और तरुण हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वह अकेले ही पिता की देखभाल कर रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां शशि यादव, मां की सहेली हिमांशी यादव (पत्नी विनोद यादव), मामा-मामी और नानी उसके पिता की सेवा करने से नाराज हैं। इसी नाराजगी के चलते उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उनका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर दिया है। इसके बाद से उन्हें लगातार अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, जांच जारी निराधार आरोप लगाकर उनकी सार्वजनिक छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने इसे चरित्र हनन की साजिश बताया है। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे वह भय के माहौल में जी रही है। ज्योति ने आशंका जताई है कि आरोपियों का मकसद उसे डराकर पिता की सेवा से रोकना और परिवार पर दबाव बनाना है। पीड़िता ने पुलिस से अपील की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। पीड़िता ने अपने और अपने बीमार पिता के लिए सुरक्षा की भी मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय में घोड़ों के लिए विशेष वार्ड:पूर्वांचल के 22 जिलों के पशुपालकों को मिलेगी सुविधा, 14 लाख की मंजूरी
    Next Article
    जौनपुर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ फेंका:गहली गांव में घटना, ग्रामीणों में आक्रोश, CCTV लगाने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment